राऊ: पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे के बिजासन माता मंदिर में हुए विवाद को लेकर किया कटाक्ष
Rau, Indore | Apr 16, 2025 विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा देवास मंदिर खुलवाने को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है। उसी के चलते अब गोलू शुक्ला के पुत्र ने सभी पंडितों से माफी भी मांग ली है। उसको लेकर पूर्व विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि देवास पुलिस अब गिरफ्तारी और रिहाई की नई परिभाषा लिख रही है। हमें तो जो करना था हमने किया है।