अशोक नगर: मोहरी राय सहित कई गांवों के स्कूलों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पेयजल परीक्षण कार्यक्रम आयोजित
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत शुक्रवार को जिला शिक्षा केन्द्र एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संयुक्त रूप से शासकीय विद्यालयों में पेयजल परीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत शासकीय विद्यालयों में जल परीक्षण किट के माध्यम से स्कूलों के पेयजल का परीक्षण किया गया।