लूणकरणसर के हंसेरा गांव में जमीन में आई बड़ी दरार, ग्रामीणों में दहशत।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
बीकानेर। जिले के लूणकरणसर तहसील के हंसेरा गांव में बरसात के बाद जमीन फटने की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। स्थानीय किसान संतराम भोभरिया के खेत में अचानक एक बीघा के दायरे में लंबी और गहरी दरार पड़ गई है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के बाद खेत की जमीन अचानक फट गई और देखते ही देखते एक लंबी दरार बन गई।
#vdn #vairalvideo #news #trending #bikaner