दनियावां: पार्किंग गोदाम से वाहनों की बैटरियाँ चोरी, थाने में मामला दर्ज
Daniawan, Patna | Feb 22, 2025 फरीदपुर बाजार स्थित एक वाहन पार्किंग गोदाम से चोरों ने वाहनों के बैट्री खोलकर चोरी कर ली। चोरों ने इस घटना को अंजाम पार्किंग गोदाम का ताला तोड़कर दिया है। चोरों ने तीन बड़ी छोटी वाहनों के सात बैट्री खोलकर चोरी कर ली। गोदाम मालिक फरीदपुर निवासी भोला प्रसाद को इस बात की जानकारी तब हुई जब शनिवार को सुबह अपने पार्किंग गोदाम पर गया तभौचका रह गया।