दनियावां: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा के तहत दनियावां प्रखंड के तोप गांव पहुंचे, कई योजनाओं का शिलान्यास किया
Daniawan, Patna | Feb 21, 2025 प्रगति यात्रा को ले कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी पटना के दनियावा प्रखंड के खरभैया पंचायत स्थित तोप गांव पहुंचकर करोड़ो रुपए की लागत से चल रही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 8.50 करोड़ की लागत से बने अस्पताल भवन, पंचायत सरकार भवन, तोप हाई स्कूल में बने खेल मैदान के साथ कई योजनाओं का शिलान्यास किया।