दनियावां: किसान के खेत से सरसों की फसल चोरी, पुलिस कर रही जांच
Daniawan, Patna | Feb 19, 2025 सरथुआ गांव में गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा एक किसान के खेत में लगे सरसों की फसल को काट लिए जाने का मामला सामने आया है। इस सन्दर्भ मेें पीड़ित किसान कृष्ण देव प्रसाद ने थाने मे नामजद शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित किसान के मुताबिक गांव के कुछ लोग उसके खेत पर दावा करते हुए फसल काट लेकर चले गये। वहीं थानाध्यक्ष मुन्ना दास ने बताया कि आपसी विवाद सामने आ रहा है।