गोपालगंज: अंबेडकर चौक के पास ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो की टक्कर, डायल 112 की पुलिस जाँच कर रही है
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास ट्रैक्टर और स्कॉर्पियो के बीच शनिवार की शाम 6:00 बजे टक्कर हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब डायल 112 की पुलिस को मिली तो डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वही इस घटना के बाद वहां काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई नजर आई।