लालगंज: घराघन पुर गांव में अबूझ हाल में एक व्यक्ति ने पेड़ की डाली में फांसी लगाकर आत्महत्या की, पुलिस ने शव को भेजा पीएम हाउस
लालगंज थाना क्षेत्र के घराघन पुर गांव में अबूझ हाल में 40 वर्षीय व्यक्ति ने पेड़ की डाल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक की पहचान घराघन पुर निवासी संग्राम सिंह पटेल के रूप में हुई। सूचना पर लालगंज थाने की पुलिस शुक्रवार करीब 10:00 बजे मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के समक्ष जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।