सहजनवा: 20 रुपये का पोस्टल आर्डर लगाकर मांगी जनसूचना, सहजनवा बीडीओ ने कहा 10 रुपये का पोस्टल आर्डर लगाओ, डीडीओ ने लगाई फटकार
रामपुर गरथौली निवासी व्यक्ति के द्वारा मांगे गए जनसूचना को बीडीओ द्वारा वापस करने के मामले में जिला विकास अधिकारी राजमणि ने सहजनवा बीडीओ को फटकार लगाते हुए पत्र लिखकर कहा कि, जन सूचना अधिकार के तहत मांगी गई सूचना को वापस नहीं करना चाहिए था । संबंधित व्यक्ति को हर हाल में मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराई जानी चाहिए ।