हरदा: साइबर ठगों ने शहर की एक महिला से ठगे ₹9.5 लाख और एक दुकानदार का मोबाइल हैक कर निकाल लिए ₹2 लाख, जांच जारी
Harda, Harda | Jan 19, 2025 आज 19 जनवरी 11 बजे एसपी अभिनव चौकसे ने कहा कि मामलों की जांच चल रही है। कार्रवाई की जा रही है। इंस्टाग्राम की लिंक पर क्लीक करते ही 9.50 लाख रुपए की लगी चपत इंस्टाग्राम में मीनू चौधरी को इंस्टाग्राम की लिंक पर क्लीक करना महंगा पड़ गया। पार्ट टाइम जाब की लिंक पर मीनू चौधरी ने क्लीक किया तो नाम और शिक्षा की जानकारी मांग गई। इसी दौरान एक कपड़े खरीदी की लिंक आई।