गोपालगंज: गोपालगंज में राजद कार्यकर्ताओं ने दुकानों को कराया बंद, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
बिहार बंद के दौरान गोपालगंज में भी आरजेडी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर दुकानें बंद करायी...पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू के नेतृत्व में बाईक से निकले कार्यकर्ताओं ने सड़कों को जाम कर दिया और चुनाव आयोग के खिलाफ मतदाता पुनरीक्षण कार्य के विरोध में नारेबाजी की...इस दौरान पुलिस प्रशासन अलर्ट है।