गोपालगंज: दिघवा गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में बाइक सवार वार्ड सदस्य जख्मी, अस्पताल से गोरखपुर रेफर
जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा गांव के समीप दो बाईकों की टक्कर में बाइक सवार वार्ड सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी वार्ड सदस्य को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गोरखपुर रेफर कर दिया।