ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: हाईवे लूट का मास्टरमाइंड 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस ने लूटी हुई संपत्ति बरामद की
ग्वालियर के पनिहार-घाटीगांव हाईवे पर हुई सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इंदौर से ग्वालियर आ रहे पुलिस जवान प्रमोद त्यागी को लूटने वाले मास्टरमाइंड धर्मेंद्र गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में लूट गई मोटरसाइकिल, मोबाइल और ₹30,000 भी बरामद किए गए।