मोरनी: मोरनी के छात्रों ने बस के चालक–परिचालक पर लगाए दुर्व्यवहार करने के आरोप, जीएम को की शिकायत
कालका डिपो की एक बस जो कालका से मोरनी चलती है, उसके चालक और परिचालक द्वारा मोरनी के छात्रों को बस में न चढ़ाने और उनके साथ अभद्र व्यवहार का मामला आज सामने आया है। छात्रों ने कहा कि वे थापली के पास बस से कॉलेज जाने के लिए खड़े थे मगर ड्राइवर ने बस नही रोकी। उसने काफी जाकर बस रोकी और बाद में छात्र छात्राओं के साथ गलत तरीके से बात की।