कटेया थाना क्षेत्र के सिधवनिया में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट करने और जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में सात लोगों के विरुद्ध थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। थानाध्यक्ष ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।