टीकमगढ़: जिला अस्पताल से झांसी ले जाते समय रास्ते में गर्भवती महिला की हुई मौत, पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
चंद्रपुरा गांव निवासी गर्भवती महिला की मौत हो गई। बताया गया कि महिला गर्भवती थी और जब अचानक महिला की तबीयत बिगड़ी तब परिजन महिला को जिला अस्पताल लाए।जिला अस्पताल परिसर में महिला को स्ट्रेचर से अंदर ले जाया जा रहा था, तभी अचानक स्ट्रेचरअनियंत्रित हो गया और गेट से टकरा गया जिससे महिला के सिर में लग गई और उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला को जिला अस्पताल से झांसी रेफर किया गया।रास्ते में महिला की पृथ्वीपुर के पास मौत हो गई। आज महिला के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।