कोलायत: कोलायत में बच्छ बारस पर दिखी आस्था और वात्सल्य की अनूठी तस्वीर, महिलाओं ने गाय-बछड़े की पूजा की
गुरु तीर्थ नगरी श्रीकोलायत में बच्छ बारस का पर्व श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पर्व के अवसर पर महिलाओं ने गाय और बछड़े की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी संतान के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी से माहौल भक्तिमय नजर आया।