शिवपुरी नगर: अज्ञात कारणों से युवक ने जहर खाया, तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती
राजेंद्र अहिरवार निवासी पिरौंठ थाना इंदार ने बताया कि उसके लड़के विशाल अहिरवार ने शनिवार की सुबह करीब 5:00 बजे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई उसे इलाज के लिए पहले बदरवास उसके बाद जिला अस्पताल से शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है युवक ने जहर क्यों खाया फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है।