प्रतापगढ़: माल गोदाम रोड पर रोटरी क्लब ने कैम्प में बेटियों को बांटी सिलाई मशीन, नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
रोटरी क्लब प्रतापगढ ने जरुरतमंद और हुनरबाज बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की कयावद शुरू की है। इसी संकल्प के साथ क्लब ने शनिवार को शाम 5 बजे बेटियों को निःशुल्क सिलाई मशीन वितरित की। रोटेरियन अख्तर मसूद शरफुद्दीन के संयोजन में भंगवा गांव की गुंजा और पूरे गोसाई रानीगंज की सोनी गुप्ता को माल गोदाम रोड पर आयोजित कैंप में सिलाई मशीन प्रदान कर लाभान्वित किया।