प्रतापगढ़: आंवला में किसानों की समस्याओं को लेकर सपाइयों ने कलेक्ट्रट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में शनिवार शाम 3.30 बजे कलेक्ट्रट पहुंचकर सपाइयों ने आंवला किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। इसके उपरान्त महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा । मांग किया की आँवला किसानों की समस्यों को दूर किया जाय।