बज्जू: 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन से ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी, बज्जु पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Bajju, Bikaner | Sep 29, 2026 बज्जू क्षेत्र के 33/11 केवी पीएस-5 विद्युत सब-स्टेशन से अज्ञात चोरों द्वारा 3.15 एमवीए क्षमता वाले पावर ट्रांसफार्मर से करीब 1000 लीटर ट्रांसफार्मर ऑयल चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना 27 सितंबर 2026 की रात की बताई जा रही है। चोरी की घटना से विद्युत विभाग में हड़कंप मच गया।