बिहार: समाहरणालय से सड़क सुरक्षा को लेकर निकाली गई जागरूकता रथ
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 यातायात नियमों के अनुपालन के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बिहार सड़क सुरक्षा समिति के निर्देशानुसार नालंदा जिले में 15 जनवरी से 14 फरवरी की अवधि में सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ एवं मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात द्वारा इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।