बिहार: हरगामां गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति की हुई मौत।
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 मानपुर थाना क्षेत्र के हरगामां गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार अनिल प्रसाद के 29 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की मौत हो गई।मृतक के दोस्त ने बताया कि मंगलवार के दिन समाहरणालय से अपनी ड्यूटी खत्म करके घर जा रहे थे।हरगामां गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई है।सुबह सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे ।