बिहार: सदर अस्पताल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण ,कहा बड़े पैमाने पर होगी कार्यवाई
Bihar, Nalanda | Jan 24, 2024 जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल से निजी क्लीनिक में बच्चा ले जाने के मामले की जांच की जा रही है , जांच के बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी , और जो भी लोग दोषी पाए जाएंगे उनको जेल भेजा जाएगा ।बताते चले की 17 जनवरी को सदर अस्पताल से आशा द्वारा एक बच्चा को निजी क्लीनिक ले जाया गया था ।