गावां: आंधी-तूफान से सड़क पर पेड़ गिरा, यातायात बाधित
Gawan, Giridih | Apr 8, 2026 गावां तिसरी मुख्य मार्ग पर गणपतिबागी में बुधवार को हुए आंधी तूफान और बारिश से सड़क किनारे स्थित एक सुखा पेड़ सड़क के बीचों बीच गिर गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। करीब एक घंटे तक पूरी तरह आवागमन बाधित हो गया। ग्रामीणों के सहयोग से गिरे पेड़ को काट कर पेड़ के डाल को अलग अलग किया गया और दूसरे जगह पर रखा गया