बथनाहा: सहियारा थाने में महिला हेल्प डेस्क सक्रिय, महिलाओं की शिकायतों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई
सीतामढ़ी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार सहियारा थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचने वाली महिला फरियादियों की शिकायतों को गोपनीयता एवं गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।