हसनपुर: हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के 10 गांवों में चोरों द्वारा उड़ाए जा रहे हैं ड्रोन कैमरे, ग्रामीण हुए परेशान
दस गांवों में रात को दिखे ड्रोन:चोरी की रेकी के लिए उड़ाए जा रहे संदिग्ध ड्रोन, ग्रामीण रात भर जाग रहे। कोतवाली क्षेत्र में रात के समय ड्रोन की गतिविधियों ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा दी है। क्षेत्र के गांव करन पुर, रझेड़ा, रझौहा, ओसामाफी, लुहारी भूड़, सब्दलपुर सुमाली, सहेलियां और चकौरी समेत करीब दस गांवों में रात के समय ड्रोन देखे गए हैं।