मल्हारगंज: फर्जी दस्तावेजों से अनुकंपा नौकरी पाने वाले एएसआई पर केस, 30 साल बाद खुला फर्जीवाड़ा
शुक्रवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के मल्हारगंज थाना पुलिस ने 57 वर्षीय एएसआई कौशलेंद्र सिंह चौहान के खिलाफ धोखाधड़ी, कूटरचना और फर्जी दस्तावेजों का उपयोग करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। आरोपी वर्तमान में पुलिस दूरसंचार मुख्यालय भोपाल से संबद्ध है तथा पूर्व में पुलिस रेडियो ट्रेनिंग स्कूल में पदस्थ रहा है। जांच में सामने आया कि करीब 30 से 35