यंग लीडर्स डायलॉग युवाओं को दी गई माय भारत पंजीयन की जानकारी
विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग के तहत 2047 के राष्ट्र निर्माण में युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया गया भिण्ड के शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय में विकसित भारत के अंतर्गत जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को युवा नेतृत्व राष्ट्र निर्माण विकसित भारत के संकल्प में भूमिका की जानकारी दी गई है।
कार्यक्रम संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग भोपाल व पुलिस अधीक्षक भिण्ड और जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी भिण्ड श्री अजीम खान के मार्गदर्शन में जिला खेल प्रशिक्षक (कराते) संजय पंकज, खेलो इंडिया स्माल सेंटर रोइंग बलराम सोनी, युवा समन्वयक भिण्ड साधना तोमर के सहयोग से विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी युवाओं को दी।
कार्यक्रम के दौरान महिला थाना प्रभारी श्रीमती वंदना शाक्य एवं स्कूल स्टाफ उपस्थित रहा।
विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर कैसे पंजीयन किया जाता है इस संबंध में खेलो इंडिया स्माल सेंटर रोइंग के प्रशिक्षक बलराम सोनी के द्वारा बताया गया एवं उसकी प्रक्रिया समझाई गई एवं पोर्टल पर अधिक से अधिक पंजीयन कर गतिविधियों में भाग लेने के लिए युवा समन्वयक भिण्ड साधना तोमर के द्वारा प्रेरित किया गया है। विभागीय निर्देशानुसार 15 से 29 वर्ग आयु वर्ग के युवाओं को भी वीबीवाईएलडी 2027 में अधिक से अधिक सहभागी बनने पर जोर दिया गया है।
कार्यक्रम के माध्यम से बताया गया कि कराटे क्लास सुबह 6 बजे से 9 बजे तक एवं शाम को 4 बजे से 7 बजे तक जीवाजी क्लब भिण्ड में संचालित होती है और इसी प्रकार खेलो इंडिया स्माल सेंटर भी इसी समय में संचालित होता है, जिसमें अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं आएं और प्रशिक्षण प्राप्त करें कार्यक्रम में शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या विद्यालय भिण्ड के प्राचार्य सत्यराम दौरिया एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में युवा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Sports & Youth Welfare, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
5 views | Bhind, Madhya Pradesh | Sep 29, 2026