दादरी: सेक्टर-20 थाना क्षेत्र का एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने देर रात किया औचक निरीक्षण, पुलिस कर्मियों को दिए निर्देश
गौतम बुध नगर के एडिशनल डीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने रविवार देर रात सेक्टर-20 थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सुरक्षा से संबंधित निर्देशित किया है।