दादरी: सेक्टर-79 के समीप दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई जोरदार टक्कर, 65 वर्षीय बुजुर्ग समेत 2 लोग गंभीर रूप से घायल
नोएडा के सेक्टर 79 के समीप रविवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब दो तेज रफ्तार बाइकों में अनियंत्रित होकर आपस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण दुर्घटना में बाइक सवार 65 वर्षीय बुजुर्ग समेत दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार रफ्तार तेज होने के कारण हादसा हुआ है।