गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया SSP के निर्देश पर रात्रि में तैनात पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों की जांच पुलिस निरीक्षक व पुलिस उपाधीक्षक स्तर से की गई
गया एसएसपी आशीष भारती के निर्देश पर जिले के विभिन्न जगहों पर रात्रि में तैनात पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों की जांच पुलिस निरीक्षक एवं पुलिस उपाधीक्षक स्तर से की गई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से रात्री में पालन करते हुए देखा गया। इसकी जानकारी गया के एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर की है।