राजाखेड़ा: धौलपुर: सुंदरपुर में रात में दो घरों में चोरी, लाखों के जेवर और नकदी ले गए चोर
धौलपुर के दिहौली थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। दोनों परिवार सो रहे थे, उन्हें भनक तक नहीं लगी। सुबह अलमारियों के ताले टूटे और सामान बिखरा मिला। करण सिंह के घर से 35 हजार नकद और चांदी के जेवरात चोरी हुए।