भीलवाड़ा: हरनी महादेव में वन महोत्सव: पौधारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश, राजीविका समूहों को ₹40 लाख की सहायता राशि
हरनी महादेव स्थित नर्सरी परिसर में शुक्रवार को जिला स्तरीय वन महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। राजस्थान सरकार के वन विभाग के “मिशन हरियालो” अभियान से प्रेरित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, राजीविका समूहों की महिलाओं और आमजन ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।