पदमपुर: डेलवां गांव में आयोजित जागृति कार्यशाला और नशा मुक्त रैली में ज़िला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रहे मौजूद
पदमपूर की ग्राम पंचायत डेलवा में गुरूवार को दोपहर 1 बजे नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत नशा मुक्त युवा जागृति कार्यशाला और रैली का आयोजन हुआ। जिला प्रशासन एवं जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्त गंगानगर अभियान के अंतर्गत विशेष युवा जागृति कार्यशाला और रैली का आयोजन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय द्वारा किया गया,