चास: बोकारो सेक्टर 4 तनिष्क शोरूम में हथियार के दम पर लूट की कोशिश नाकाम, पुलिस ने मास्टरमाइंड को किया गिरफ्तार
Chas, Bokaro | Apr 11, 2026 बोकारो सिटी सेंटर स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में हथियार के बल पर लूट की कोशिश मामले में बोकारो पुलिस ने अहम सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज वारदात के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त नितिश कुमार उर्फ द्रोना को तीन दिनों की पुलिस रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की गई।