कहरा: महिषी थाना के राजनपुर बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने दुकानदार को मारी गोली, घायल अस्पताल में भर्ती
Kahara, Saharsa | Jun 10, 2025 महिषी थाना क्षेत्र के राजनपुर बाजार में दुकान पर बैठे दुकानदार मीर अहद से बाइक सवार अपराधियों ने दुकान में घुसकर जबरन 10हजार की राशि पे फोन के माध्यम से भेजने को कहा इंकार करने पर गोली चला दिया। गोली लगने से वह जख़्मी हो गया। जिसे आनन-फानन में सहरसा के गाँधीपथ स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।