विकासखंड कल्जीखाल के चोपड़ा में पूर्व प्रमुख एवं जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह राणा की ओर से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आपसी मेल-मिलाप, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश देखने को मिला। कार्यक्रम में द्वारीखाल ब्लॉक प्रमुख बीना राणा, कल्जीखाल ब्लॉक प्रमुख गीता देवी, ज्येष्ठ उप प्रमुख संजय पटवाल, कनिष्ठ उप प्रमुख दीपक असवाल, पूर्व ज्येष्ठ उप प्रमुख महेंद्र मवाणा सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
समारोह के माध्यम से क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक लोगों को एक मंच पर मिलने का अवसर मिला। सभी ने आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना के साथ दीपावली पर्व की खुशियां साझा कीं।