शाजापुर: ग्राम जादमी में लखुंदर नदी में माता की मूर्ति का विसर्जन किया जा रहा है, सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए हैं
शाजापुर शहरी क्षेत्र से कुछ किमी दूरी पर स्थित ग्राम जादमी लखुंदर नदी में देवी मूर्तियों का विसर्जन किया जा रहा है। विसर्जन स्थल पर मूर्ति विसर्जन के लिए पुलिस और प्रशासन द्वारा व्यवस्थाएं की गई है इसके साथ ही होमगार्ड के गोताखोर सैनिक भी तैनात किए गए हैं। शाजापुर शहर में झांकी पंडाल में देवी प्रतिमाओं की स्थापना कर नवरात्र में पूजा अर्चना और आराधना की गई।