शाजापुर: महाकाली माता मंदिर में अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, पुजारी ने कोतवाली थाने में की शिकायत
शाजापुर के स्टेशन रोड़ पर स्थित महाकाली माता मंदिर में शुक्रवार सुबह 2 बजे से 4 बजे के बीच अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। नवरात्रि पर्व में भी बदमाशों ने मंदिर को निशाना बना लिया । शुक्रवार सुबह पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो घटना का पता चला। पुजारी ने कोतवाली पुलिस को शिकायत की।