शाजापुर: अवंतीपुर बडोदिया में हार्वेस्टर से टकराकर बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
शाजापुर जिले के अवंतीपुर बडोदिया में हार्वेस्टर से टकराकर बाइक सवार हुआ घायल,शाजापुर जिला अस्पताल में उपचार जारी। शुक्रवार को शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार सुनील पिता हजारीलाल कुशवाह,अवंतीपुर बड़ोदिया में हार्वेस्टर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसको परिजन उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर उसका उपचार जारी है।