चौमूं: श्याम नगर थाना पुलिस ने एक होटल के कमरा नंबर 103 में जुआ खेलते 5 जुआरियों को गिरफ्तार किया, 36 हजार रुपए की राशि बरामद
Chomu, Jaipur | Jun 24, 2026 जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस ने एक होटल में जुआ खेलते हुए जुआरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई श्याम नगर थाना क्षेत्र के न्यू सांगानेर रोड पर पिलर नंबर 102 के सामने होटल सफायर स्टे में की गई। होटल के कमरा नंबर 103 मे काफी समय से जुआ खेलने की पुलिस को सूचना मिल रही थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की