Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र

*थाना सिवानी पुलिस ने हरिराम हत्या मामले में आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।*

Bhiwani, Bhiwani | Jul 6, 2026

MORE NEWS

90 और 50 प्रतिशत की सफाई हुई नालो की झूठ बोल रहे अधिकारी?

90 और 50 प्रतिशत की सफाई हुई नालो की झूठ बोल रहे अधिकारी?

Bhiwani, Bhiwani | Jul 6, 2026

पर्यावरण हवलदार लोकराम नेहरा ने मित्र सुमेर सिंह की 15वीं शादी की सालगिरह पर रोपी त्रिवेणी
आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रकृति से जुडऩा ही होगा : चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण
भिवानी, 06 जुलाई : समाज में खुशियों के अवसरों को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोडऩे की एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल स्थानीय भगत सिंह चौक पर देखने को मिली। यहां पर्यावरण हवलदार लोकराम नेहरा ने अपने मित्र मास्टर सुमेर सिंह मान की 15वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर भगत सिंह चौक पर त्रिवेणी का रोपण किया। यह त्रिवेणी रोपण कार्यक्रम त्रिवेणी बाबा की प्रेरणा से अाियोजित किया गया। इस कार्यक्रम  में हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने कर-कमलों से त्रिवेणी रोपण कर समाज को हरियाली का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि तृप्ति श्योराण ने पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि शादी की सालगिरह जैसे पारिवारिक और मांगलिक अवसरों पर वृक्षारोपण करना समाज के लिए एक बेहतरीन संदेश है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, ऐसे में लोकराम नेहरा और उनके साथियों द्वारा किया जा रहा यह प्रयास न केवल सराहनीय है बल्कि अनुकरणीय भी है। बच्चों और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए हमें प्रकृति से जुडऩा ही होगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक व पर्यावरण योद्धा श्रीपाल यादव और सहायक उप निरीक्षक कांता नेहरा ने भी शिरकत की। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि एक पौधा लगाना 100 पुत्रों को पालने के समान है। त्रिवेणी का रोपण सनातन और वैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि यह हमें चौबीसों घंटे ऑक्सीजन देती है। मास्टर सुमेर सिंह को दाम्पत्य जीवन के 15 वर्ष पूरे होने पर इससे सुंदर उपहार नहीं दिया जा सकता था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने नवदम्पति को शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस खास मौके पर प्रशांत, महेंद्र सिंह फोगाट, बबीता, रितु, रिशु, नमन, शंकर, नर्सरी संचालक चंद्रमोहन, वीरेंद्र सिंह श्योराण, भूमिका सरदाना, आदित्य नेहरा और अदिति नेहरा सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों और परिवार के सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। पर्यावरण हवलदार लोकराम नेहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य हर खुशी के मौके को पर्यावरण से जोडऩा है ताकि हमारी धरती हरी-भरी और सांसें सुरक्षित रह सकें।

पर्यावरण हवलदार लोकराम नेहरा ने मित्र सुमेर सिंह की 15वीं शादी की सालगिरह पर रोपी त्रिवेणी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए प्रकृति से जुडऩा ही होगा : चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण भिवानी, 06 जुलाई : समाज में खुशियों के अवसरों को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोडऩे की एक अनूठी और अनुकरणीय मिसाल स्थानीय भगत सिंह चौक पर देखने को मिली। यहां पर्यावरण हवलदार लोकराम नेहरा ने अपने मित्र मास्टर सुमेर सिंह मान की 15वीं शादी की सालगिरह के अवसर पर भगत सिंह चौक पर त्रिवेणी का रोपण किया। यह त्रिवेणी रोपण कार्यक्रम त्रिवेणी बाबा की प्रेरणा से अाियोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा बाल संरक्षण आयोग की चेयरपर्सन तृप्ति श्योराण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और अपने कर-कमलों से त्रिवेणी रोपण कर समाज को हरियाली का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि तृप्ति श्योराण ने पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि शादी की सालगिरह जैसे पारिवारिक और मांगलिक अवसरों पर वृक्षारोपण करना समाज के लिए एक बेहतरीन संदेश है। उन्होंने कहा कि आज के समय में जब पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है, ऐसे में लोकराम नेहरा और उनके साथियों द्वारा किया जा रहा यह प्रयास न केवल सराहनीय है बल्कि अनुकरणीय भी है। बच्चों और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए हमें प्रकृति से जुडऩा ही होगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक व पर्यावरण योद्धा श्रीपाल यादव और सहायक उप निरीक्षक कांता नेहरा ने भी शिरकत की। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि एक पौधा लगाना 100 पुत्रों को पालने के समान है। त्रिवेणी का रोपण सनातन और वैज्ञानिक दोनों दृष्टिकोण से सर्वश्रेष्ठ है, क्योंकि यह हमें चौबीसों घंटे ऑक्सीजन देती है। मास्टर सुमेर सिंह को दाम्पत्य जीवन के 15 वर्ष पूरे होने पर इससे सुंदर उपहार नहीं दिया जा सकता था। कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने नवदम्पति को शुभकामनाएं दीं और पर्यावरण को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस खास मौके पर प्रशांत, महेंद्र सिंह फोगाट, बबीता, रितु, रिशु, नमन, शंकर, नर्सरी संचालक चंद्रमोहन, वीरेंद्र सिंह श्योराण, भूमिका सरदाना, आदित्य नेहरा और अदिति नेहरा सहित अनेक पर्यावरण प्रेमियों और परिवार के सदस्यों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। पर्यावरण हवलदार लोकराम नेहरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य हर खुशी के मौके को पर्यावरण से जोडऩा है ताकि हमारी धरती हरी-भरी और सांसें सुरक्षित रह सकें।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 6, 2026

भिवानी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा : सब स्टेशन पर सेक्टरवासियों ने किया प्रदर्शन, विभाग ने मांगा एक सप्ताह का समय
डीसी के आदेश के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, अब वादे नहीं, जमीन पर काम चाहिए : विजय पंचगावा
7 दिन में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी, तो अगले हफ्ते से अनिश्चितकालीन धरना : विजय पंचगावा
भिवानी, 06 जुलाई : भिवानी के सेक्टर-13, न्यू हाउसिंग बोर्ड, ईडब्ल्यूएस और सेक्टर-23 में लगातार गहराते बिजली संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। बार-बार होने वाले फॉल्ट, कम वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान नागरिकों ने नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा के नेतृत्व में सोमवार को सेक्टर-13 स्थित 33 केवी बिजली सब-स्टेशन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विभाग के उपमंडल अभियंता (एसडीओ) अंकित ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का लिखित आश्वासन दिया। इस पूरे मामले पर नगर परिषद भिवानी के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा ने दोटूक शब्दों में विभाग और प्रशासन को चेतावनी दी है।
     इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा ने कहा कि सेक्टरवासी विभाग के साथ कोई टकराव नहीं चाहते, हम केवल अपनी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान चाहते हैं। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में बार-बार बिजली गुल होना, ढीले तारों के कारण फॉल्ट होना और कम वोल्टेज आना नागरिकों के साथ अन्याय है। उन्होंने बताया कि सैक्टरवासियों द्वारा 19 जून को ही अधीक्षक अभियंता और उपायुक्त को मिलकर मांग-पत्र सौंप दिया था। उपायुक्त ने तुरंत कार्रवाई के आदेश भी दिए थे, लेकिन जमीन पर कोई सुधार नहीं दिखा, जिससे मजबूर होकर 6 जुलाई को धरने के चेतावनी दी थी तथा वे आज धरना देने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन एसडीओ अंकित ने मौके पर पहुंचे उनसे एक सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल धरने को टाल दिया गया, लेकिन 7 दिनों के भीतर जर्जर तार बदलने, पेड़ों की छंटाई और तकनीकी स्टाफ की कमी जैसी मुख्य मांगों पर काम पूरा नहीं हुआ, तो अगले सप्ताह से क्षेत्रवासी कम्युनिटी सेंटर या सब-स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे।
        विजय पंचगावा ने कहा कि उनकी मांगों में पूरे क्षेत्र में लटके हुए और जर्जर हो चुके बिजली के तारों को तुरंत बदला जाए ताकि आए दिन होने वाले शॉर्ट-सर्किट और फॉल्ट से निजात मिल सके। बिजली लाइनों के नीचे और उनके आसपास फैले पेड़ों की टहनियों की नियमित छंटाई की जाए, जो अक्सर तेज हवा या बारिश में फॉल्ट का कारण बनती हैं। सब-स्टेशन पर पर्याप्त तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति हो और इस बड़े क्षेत्र के लिए एक अलग बिजली बीट बनाई जाए ताकि शिकायतों का निपटारा जल्दी हो सके। सब-स्टेशन और ट्रांसफार्मर जैसे विद्युत उपकरणों की नियमित सर्विसिंग (मेंटेनेंस) सुनिश्चित की जाए। बिजली कटने या फॉल्ट होने पर उपभोक्ताओं को इसकी वजह और बिजली वापस आने के संभावित समय की सटीक जानकारी दी जाए। आदि है।
      प्रदर्शनकारियों को शांत करने पहुंचे अधीक्षक अभियंता के प्रतिनिधि एवं उपमंडल अभियंता अंकित ने माना कि क्षेत्र में मेंटेनेंस की जरूरत है। उन्होंने सेक्टरवासियों को आश्वस्त किया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का काम आज से ही शुरू कर दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर सभी प्रमुख और जायज मांगों पर कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके।
       वहीं दूसरी तरफ प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की पीठ भी थपथपाई। विजय पंचगावा और सेक्टरवासियों ने सेक्टर में पेयजल की समस्या में सुधार के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही अंबेडकर पार्क से सिटी स्टेशन तक के मार्ग के बीच में लगे करब (डिवाइडर के पत्थर) को हटाकर कट खोलने और वहां एक मिनी चौक बनाने का आश्वासन देने पर हुडा प्रशासक सुशील कुमार और एक्सईन भूपेंद्र सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। नागरिकों का कहना है कि इस कट और मिनी चौक के बनने से क्षेत्र के ट्रैफिक और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
     इस अवसर पर समाजसेवी चिरंजीलाल सांवरिया, सत्यवान हसान, मनोहर लाल सरदाना, डॉ. हरज्ञान सिंह ग्रेवाल, करण सिंह श्योराण, शंकर आहुजा, ओमप्रकाश पोपली, अजीत नांदल, राममेहर जांगड़ा, ओमबीर लोहचब, फूल सिंह धनाना, नन्द किशोर गुप्ता, विरेन्द्र सिंह, रामपाल, मातुराम, संदीप वधवा, सत्यप्रकाश, सुभाष सिवाच, दलबीर दलाल, मोहर सिंह सरोहा, गजराज जोगपाल, छाजूराम, आर.के. गिरधर, डी.पी. श्योराण, महावीर सिंह ग्रेवाल, नरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह, जयप्रकाश, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

भिवानी में बिजली संकट पर फूटा गुस्सा : सब स्टेशन पर सेक्टरवासियों ने किया प्रदर्शन, विभाग ने मांगा एक सप्ताह का समय डीसी के आदेश के बाद भी नहीं सुधरी बिजली व्यवस्था, अब वादे नहीं, जमीन पर काम चाहिए : विजय पंचगावा 7 दिन में बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी, तो अगले हफ्ते से अनिश्चितकालीन धरना : विजय पंचगावा भिवानी, 06 जुलाई : भिवानी के सेक्टर-13, न्यू हाउसिंग बोर्ड, ईडब्ल्यूएस और सेक्टर-23 में लगातार गहराते बिजली संकट को लेकर स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा है। बार-बार होने वाले फॉल्ट, कम वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान नागरिकों ने नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा के नेतृत्व में सोमवार को सेक्टर-13 स्थित 33 केवी बिजली सब-स्टेशन पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। विभाग के उपमंडल अभियंता (एसडीओ) अंकित ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लिया और एक सप्ताह के भीतर व्यवस्था दुरुस्त करने का लिखित आश्वासन दिया। इस पूरे मामले पर नगर परिषद भिवानी के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा ने दोटूक शब्दों में विभाग और प्रशासन को चेतावनी दी है। इस मौके पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन विजय पंचगावा ने कहा कि सेक्टरवासी विभाग के साथ कोई टकराव नहीं चाहते, हम केवल अपनी बुनियादी समस्याओं का स्थायी समाधान चाहते हैं। भीषण गर्मी और उमस के इस मौसम में बार-बार बिजली गुल होना, ढीले तारों के कारण फॉल्ट होना और कम वोल्टेज आना नागरिकों के साथ अन्याय है। उन्होंने बताया कि सैक्टरवासियों द्वारा 19 जून को ही अधीक्षक अभियंता और उपायुक्त को मिलकर मांग-पत्र सौंप दिया था। उपायुक्त ने तुरंत कार्रवाई के आदेश भी दिए थे, लेकिन जमीन पर कोई सुधार नहीं दिखा, जिससे मजबूर होकर 6 जुलाई को धरने के चेतावनी दी थी तथा वे आज धरना देने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन एसडीओ अंकित ने मौके पर पहुंचे उनसे एक सप्ताह का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल धरने को टाल दिया गया, लेकिन 7 दिनों के भीतर जर्जर तार बदलने, पेड़ों की छंटाई और तकनीकी स्टाफ की कमी जैसी मुख्य मांगों पर काम पूरा नहीं हुआ, तो अगले सप्ताह से क्षेत्रवासी कम्युनिटी सेंटर या सब-स्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। विजय पंचगावा ने कहा कि उनकी मांगों में पूरे क्षेत्र में लटके हुए और जर्जर हो चुके बिजली के तारों को तुरंत बदला जाए ताकि आए दिन होने वाले शॉर्ट-सर्किट और फॉल्ट से निजात मिल सके। बिजली लाइनों के नीचे और उनके आसपास फैले पेड़ों की टहनियों की नियमित छंटाई की जाए, जो अक्सर तेज हवा या बारिश में फॉल्ट का कारण बनती हैं। सब-स्टेशन पर पर्याप्त तकनीकी कर्मचारियों की नियुक्ति हो और इस बड़े क्षेत्र के लिए एक अलग बिजली बीट बनाई जाए ताकि शिकायतों का निपटारा जल्दी हो सके। सब-स्टेशन और ट्रांसफार्मर जैसे विद्युत उपकरणों की नियमित सर्विसिंग (मेंटेनेंस) सुनिश्चित की जाए। बिजली कटने या फॉल्ट होने पर उपभोक्ताओं को इसकी वजह और बिजली वापस आने के संभावित समय की सटीक जानकारी दी जाए। आदि है। प्रदर्शनकारियों को शांत करने पहुंचे अधीक्षक अभियंता के प्रतिनिधि एवं उपमंडल अभियंता अंकित ने माना कि क्षेत्र में मेंटेनेंस की जरूरत है। उन्होंने सेक्टरवासियों को आश्वस्त किया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार आवश्यक मरम्मत और रखरखाव का काम आज से ही शुरू कर दिया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर सभी प्रमुख और जायज मांगों पर कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी ताकि बिजली आपूर्ति सुचारू हो सके। वहीं दूसरी तरफ प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की पीठ भी थपथपाई। विजय पंचगावा और सेक्टरवासियों ने सेक्टर में पेयजल की समस्या में सुधार के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का धन्यवाद किया। इसके साथ ही अंबेडकर पार्क से सिटी स्टेशन तक के मार्ग के बीच में लगे करब (डिवाइडर के पत्थर) को हटाकर कट खोलने और वहां एक मिनी चौक बनाने का आश्वासन देने पर हुडा प्रशासक सुशील कुमार और एक्सईन भूपेंद्र सिंह का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया गया। नागरिकों का कहना है कि इस कट और मिनी चौक के बनने से क्षेत्र के ट्रैफिक और आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इस अवसर पर समाजसेवी चिरंजीलाल सांवरिया, सत्यवान हसान, मनोहर लाल सरदाना, डॉ. हरज्ञान सिंह ग्रेवाल, करण सिंह श्योराण, शंकर आहुजा, ओमप्रकाश पोपली, अजीत नांदल, राममेहर जांगड़ा, ओमबीर लोहचब, फूल सिंह धनाना, नन्द किशोर गुप्ता, विरेन्द्र सिंह, रामपाल, मातुराम, संदीप वधवा, सत्यप्रकाश, सुभाष सिवाच, दलबीर दलाल, मोहर सिंह सरोहा, गजराज जोगपाल, छाजूराम, आर.के. गिरधर, डी.पी. श्योराण, महावीर सिंह ग्रेवाल, नरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र सिंह, जयप्रकाश, विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 6, 2026

परीक्षार्थियों की सहायता के लिए स्काउट्स एवं गाइड्स ने संभाला मोर्चा, प्लास्टिक मुक्त का संदेश दते हुए स्टील के गिलासों में कराया जलपान
स्काउटिंग के मूल मंत्र सदैव तत्पर की भावना को आत्मसात करते हुए 32 स्काउट और गाइडस ने दी सेवा
भिवानी, 05 जुलाई : प्रदेश भर में आयोजित करवाई जा रही दो दिवसीय हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए  द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप द्वारा परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सराहनीय सेवा अभियान चलाया गया। परीक्षा देने आए हजारों अभ्यर्थियों की सहायता के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए और उनके लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई। यह पूरा सेवा कार्य जिला उपायुक्त साहिल गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला दहिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था।
      चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप के गु्रप लीडर सागर सज्जन सिंह एवं गु्रप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड़ के मार्गदर्शन में जिला के तीन प्रमुख परीक्षा केंद्रों टीआईटी), वैश्य कॉलेज तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर हेल्प डेस्क संचालित किए गए। स्काउटिंग के मूल मंत्र सदैव तत्पर और सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए कुल 32 स्काउट और गाइड जवानों ने इस अभियान में अपनी सेवाएं दीं। व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जवानों को तीन अलग-अलग टुकडिय़ों में विभाजित कर केंद्रों पर तैनात किया गया था।
       इस सेवा अभियान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू करते हुए गु्रप लीडर के सख्त निर्देशानुसार किसी भी तरह की डिस्पोज़ेबल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। परीक्षार्थियों को जलपान कराने के लिए केवल स्टील के गिलासों का प्रयोग किया गया, जो अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायी रहा। इसके साथ ही जवानों ने केंद्रों के बाहर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
      भीषण गर्मी और परीक्षा के तनाव के बीच केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों का जवानों ने न केवल मार्गदर्शन किया, बल्कि उनके बैग और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा भी सुनिश्चित की। वैश्य कॉलेज केंद्र पर नियुक्त समन्वयकों ने स्वयं उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वहीं टीआईटी परीक्षा केंद्र के बाहर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कोऑर्डिनेटर पुनीत शाह ने अपनी ड्यूटी का उत्कृष्ट रूप से पालन करते हुए इस अभियान के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
     इस दो दिवसीय अभियान को सफल बनाने के लिए पहले ही एक विशेष बैठक कर रणनीति तैयार की गई थी। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गठित विशेष टीम का समन्वयक सह गु्रप लीडर अमित कुमार तथा गाइड रेंजर कैप्टन श्रीमती पुष्पा देवी को नियुक्त किया गया था। पूरे सेवा अभियान की समग्र मॉनिटरिंग सह गु्रप लीडर सुनील वर्मा एवं सीनियर लीडर ट्रेनर नीतेश कुमार द्वारा की गई। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर पेट्रोल लीडरों की मॉनिटरिंग और अनुशासन का जिम्मा परेड मास्टर हिमांशु भाटी ने बखूबी संभाला। प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता ने स्काउट्स एवं गाइड्स के इस नि:स्वार्थ सेवा कार्य की जमकर सराहना की है। इस दौरान रोवर, माहिर, विनय, मयूर, मयंक, आदित्य, अमन, चमन एवं अन्य जवानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य कर समाज को एक अच्छा संदेश दिया गया कि स्काउट कार्य सेवा एवं देश व प्रदेश के लिए तात्पर्य तैयार रहना यह हमारा उद्देश्य है।

परीक्षार्थियों की सहायता के लिए स्काउट्स एवं गाइड्स ने संभाला मोर्चा, प्लास्टिक मुक्त का संदेश दते हुए स्टील के गिलासों में कराया जलपान स्काउटिंग के मूल मंत्र सदैव तत्पर की भावना को आत्मसात करते हुए 32 स्काउट और गाइडस ने दी सेवा भिवानी, 05 जुलाई : प्रदेश भर में आयोजित करवाई जा रही दो दिवसीय हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए द हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एवं गाइड्स चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप द्वारा परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को सराहनीय सेवा अभियान चलाया गया। परीक्षा देने आए हजारों अभ्यर्थियों की सहायता के लिए विभिन्न परीक्षा केंद्रों के बाहर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए और उनके लिए जलपान की उत्तम व्यवस्था की गई। यह पूरा सेवा कार्य जिला उपायुक्त साहिल गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार तथा जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला दहिया के दिशा-निर्देशों के अनुसार आयोजित किया गया था। चंद्रशेखर आजाद ओपन गु्रप के गु्रप लीडर सागर सज्जन सिंह एवं गु्रप कोऑर्डिनेटर लक्ष्मण गौड़ के मार्गदर्शन में जिला के तीन प्रमुख परीक्षा केंद्रों टीआईटी), वैश्य कॉलेज तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर हेल्प डेस्क संचालित किए गए। स्काउटिंग के मूल मंत्र सदैव तत्पर और सेवा की भावना को आत्मसात करते हुए कुल 32 स्काउट और गाइड जवानों ने इस अभियान में अपनी सेवाएं दीं। व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए जवानों को तीन अलग-अलग टुकडिय़ों में विभाजित कर केंद्रों पर तैनात किया गया था। इस सेवा अभियान की सबसे खास बात यह रही कि इसमें पर्यावरण संरक्षण का पूरा ध्यान रखा गया। सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर पूरी तरह प्रतिबंध लागू करते हुए गु्रप लीडर के सख्त निर्देशानुसार किसी भी तरह की डिस्पोज़ेबल सामग्री का उपयोग नहीं किया गया। परीक्षार्थियों को जलपान कराने के लिए केवल स्टील के गिलासों का प्रयोग किया गया, जो अन्य संस्थाओं के लिए भी प्रेरणादायी रहा। इसके साथ ही जवानों ने केंद्रों के बाहर स्वच्छता बनाए रखने और कचरा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भीषण गर्मी और परीक्षा के तनाव के बीच केंद्रों पर पहुंचने वाले परीक्षार्थियों का जवानों ने न केवल मार्गदर्शन किया, बल्कि उनके बैग और अन्य कीमती सामान की सुरक्षा भी सुनिश्चित की। वैश्य कॉलेज केंद्र पर नियुक्त समन्वयकों ने स्वयं उपस्थित रहकर अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। वहीं टीआईटी परीक्षा केंद्र के बाहर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया कोऑर्डिनेटर पुनीत शाह ने अपनी ड्यूटी का उत्कृष्ट रूप से पालन करते हुए इस अभियान के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दो दिवसीय अभियान को सफल बनाने के लिए पहले ही एक विशेष बैठक कर रणनीति तैयार की गई थी। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु गठित विशेष टीम का समन्वयक सह गु्रप लीडर अमित कुमार तथा गाइड रेंजर कैप्टन श्रीमती पुष्पा देवी को नियुक्त किया गया था। पूरे सेवा अभियान की समग्र मॉनिटरिंग सह गु्रप लीडर सुनील वर्मा एवं सीनियर लीडर ट्रेनर नीतेश कुमार द्वारा की गई। इसके अलावा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केंद्र पर पेट्रोल लीडरों की मॉनिटरिंग और अनुशासन का जिम्मा परेड मास्टर हिमांशु भाटी ने बखूबी संभाला। प्रशासनिक अधिकारियों और आम जनता ने स्काउट्स एवं गाइड्स के इस नि:स्वार्थ सेवा कार्य की जमकर सराहना की है। इस दौरान रोवर, माहिर, विनय, मयूर, मयंक, आदित्य, अमन, चमन एवं अन्य जवानों द्वारा उत्कृष्ट कार्य कर समाज को एक अच्छा संदेश दिया गया कि स्काउट कार्य सेवा एवं देश व प्रदेश के लिए तात्पर्य तैयार रहना यह हमारा उद्देश्य है।

Bhiwani, Bhiwani | Jul 6, 2026

*थाना सिवानी पुलिस ने हरिराम हत्या मामले में आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार।* - Bhiwani News