परिहार: बेला में 20 नशीली दवाओं के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
बेला पुलिस ने रविवार को 1:00 बजे 20 पीस नशीली प्रतिबंधित दवा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मच्छपकौनी गांव निवासी कमलेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष कुमार प्रभाकर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गस्ती के लिए जा रही थी। मच्छपकौनी गांव में पुलिस वाहन को देखकर कमलेश भागने लगा।