हरिदासपुर से कुड़ासिन मोड़ तक कैंडल मार्च, हादसे में जान गंवाने वाले नीरज को दी श्रद्धांजलि
आमस, गयाजी: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले हरिदासपुर के युवक नीरज कुमार को मंगलवार की शाम ग्रामीणों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्री कृष्ण युवा समिति के नेतृत्व में सैकड़ों लोग हाथों में मोमबत्ती लेकर सड़क पर उतर आए।
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत दो मिनट के मौन से हुई। इसके बाद हरिदासपुर से कैंडल मार्च शुरू हुआ, जो कुड़ासिन मोड़ पर जाकर समाप्त हुआ। रास्ते भर नीरज कुमार अमर रहे के नारे गूंजते रहे।
कैंडल मार्च में समिति के सदस्य, ग्रामीण, बुजुर्ग और युवा सभी शामिल हुए। लोगों की आंखें नम थीं। सभी ने एक स्वर में कहा कि नीरज की कमी कभी पूरी नहीं होगी।
समिति के सदस्यों ने पीड़ित परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा श्री कृष्ण युवा समिति के सदस्य एवं पूरा गांव परिवार के साथ खड़ा है।