सहजनवा: अवैध संबंधों के शक में चचेरे भाई ने युवक पर किया जानलेवा हमला, चाकू लगने से गंभीर घायल युवक की हुई मौत
गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के बनगांव में अवैध संबंधों के शक में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रविवार रात हुए हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को पहले जिला अस्पताल और फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हमलावर युवक का चचेरा भाई है।