लालगंज: पटेलनगर शराब ठेके के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिला, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
आजमगढ़ जनपद के रानी की सराय थाना क्षेत्र के पटेलनगर शराब ठेके के पास गुरुवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला । सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान साकीपुर निवासी 26 वर्षीय रमाकांत तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस को शव के पास मिली बैंक पासबुक के आधार पर परिजनों को सूचना दी ।