मरकड़ा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
#मरकड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सोनाड़ी क्षेत्र के मरकड़ा स्थित साधन सहकारी समिति परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में शहीद हुए वीरों के योगदान को याद करते हुए उनकी शहादत को नमन किया गया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष सनी कुमार मिश्र, शिवशंकर मिश्रा, कामेश्वर मिश्र, सच्चिदानंद मिश्रा, केके तिवारी, रमाशंकर श्रीवास्तव, केदार तिवारी, नंदलाल कुशवाहा, रामसरीखा प्रसाद, शेषनाथ पासवान, सचिव जगदीश तिवारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
#deorianews
Barhaj, Deoria | Aug 16, 2026