चूरू जिला मुख्यालय पर गुरूवार शाम 6 बजे जानकारी के अनुसार स्कूल शिक्षा, भाषा, पुस्तकालय विभाग एवं पंचायती राज (प्रारम्भिक शिक्षा) विभाग शासन सचिव तथा जिला प्रभारी सचिव कृष्ण कुणाल गुरुवार को चूरू आए तथा जिला परिषद सभागार में बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की क्रियान्वित की समीक्षा बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों से विचार - विमर्श करते हुए समुचित निर्देश दिए।