बिलग्राम: सांडी में नाबालिग किशोरी से युवक ने की अश्लील हरकत, विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट व धमकी दी
Bilgram, Hardoi | May 29, 2026 हरदोई की सांडी कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में एक किशोरी द्वारा बताया कि वह 27 मई की शाम सांडी बाजार से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह गांव के एक घर के सामने पहुंची,तभी एक युवक ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवक उसे देखते ही अश्लील बातें करने लगा। जब पीड़िता ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी।घर में घुसकर पूरे परिवार को पीटा।